हर नागरिक तक स्वास्थ्य: डुढालटी में लगा मुफ्त जांच शिविर

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वे टूटू विकास खंड की ग्राम पंचायत डुढालटी में लायंस क्लब शिमला और दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा और डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रदेश के अस्पतालों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस करने के लिए 3,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चमियाना अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 से 50 हजार रुपये में उपलब्ध करवाई जा रही है, जबकि निजी अस्पतालों में इसके लिए 5 लाख रुपये से अधिक का खर्च आता है। इसके अलावा, राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जल्द ही 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने जा रही है, वहीं अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बनूटी क्षेत्र टूटू ब्लॉक के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है, जहां कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन पर बल देते हुए कहा कि जनसेवा में जुटी सभी गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) को राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान उन्होंने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जबकि लायंस क्लब ने मंत्री का हिमाचली टोपी और शॉल से स्वागत किया।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान लगभग 250 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में डीडीयू अस्पताल शिमला के नेत्र, मेडिसिन, ऑर्थो, गाइनी, सर्जरी और स्किन रोग विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं और मरीजों के निःशुल्क ब्लड टेस्ट भी किए।

सिलेंडर का संकट, एक्शन में मंत्री: कोटखाई को एक हफ्ते में राहत के निर्देश

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...