भारतनेट से गांवों को मिलेगी डिजिटल रफ्तार

Date:

Share post:

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक में बताया गया कि भारतनेट परियोजना के तहत जिले की 19 ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है, जबकि अन्य पंचायतों को जोड़ने का कार्य जारी है।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिन पंचायतों के अपने भवन नहीं हैं, उन्हें संबंधित खंड विकास अधिकारी अनुमति पत्र जारी करें। साथ ही, दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार की पंचायतों को भी जल्द भारतनेट से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने मोबाइल टावरों के अनियमित रिकॉर्ड को दुरुस्त करने और उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। भविष्य में इस विषय पर त्रैमासिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।

बैठक में एडीसी सचिन शर्मा, एडीएम पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

भारतनेट परियोजना केंद्र सरकार की प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है। इसके तहत देश की लाखों ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़कर डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।

नशा रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day in History

1944 D-Day — Allied forces initiated Operation Overlord, storming the beaches of Normandy in German-occupied France during World War...

HPAS Officers Transferred in Major Reshuffle

HPAS OFFICERS TRANSFER  The Himachal Pradesh government has ordered the transfer and posting of several Himachal Pradesh Administrative Service...

Himachal Govt Orders Major IAS Reshuffle

IAS TRANSFER The Himachal Pradesh government has ordered a wide-ranging transfer and posting of IAS officers with immediate effect,...

हिमुडा विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को...