नशा रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

Date:

Share post:

उपायुक्त ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और छात्रों को ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल ऐप के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी एसडीएम ने पिछले एक माह के नशा विरोधी अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त ने जिला पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हाल ही में बड़े गिरोह का भंडाफोड़ इसकी मिसाल है।

उन्होंने निर्देश दिए कि पटवारी अपने क्षेत्रों में नशा कारोबार से जुड़े लोगों की जानकारी एसडीएम को भेजें, ताकि उनकी संपत्तियों की जांच कर कार्रवाई की जा सके। साथ ही, राजस्व व अन्य विभागों को पुलिस को समय पर सूचना उपलब्ध कराने और जागरूकता गतिविधियों का रिकॉर्ड बनाए रखने को कहा गया।

आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए एक्साइज विभाग को अवैध शराब पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी विभागों के समन्वय से नशा मुक्त अभियान तेज करने और जहां समितियां नहीं बनीं, वहां जल्द गठन सुनिश्चित करने को कहा।

एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस एनडीपीएस मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रही है और अंतरराज्यीय गिरोहों का भंडाफोड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय जांच को तेज कर नशा कारोबारियों की अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से संबंधित जानकारी ड्रग फ्री हिमाचल ऐप के जरिए गुप्त रूप से साझा करें। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को ओवरडोज से होने वाली मौतों को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Dy. CM Lays Foundations for Village Development

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Historic Golds: Esha and Neeru Bring Glory to India

Union Minister for Youth Affairs and Sports and Labour & Employment, Dr. Mansukh Mandaviya, felicitated India’s ISSF World...

This Day In History

1619 First representative assembly in America: The Virginia House of Burgesses held its first meeting in Jamestown, Virginia, becoming...

Three-Day IIAS Seminar on Tilak’s Legacy Concludes

The three-day International Seminar on “The Role of Tilak in National Integration”, organized by the Indian Institute of...

कुल्लू की अमूल्य विरासत: ऋषि मार्कण्डेय मंदिर

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी देवभूमि कुल्लू जहाँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यह समस्त...