SBI की पहल से दुखी परिवार को मिला आर्थिक सहारा

Date:

Share post:

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की घनाहट्टी शाखा ने संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश करते हुए एक दुखी परिवार को बड़ी आर्थिक राहत दिलाई। अपने बेटे के निधन के बाद एक महिला खाता बंद कराने के लिए बैंक पहुंची थीं, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने केवल औपचारिक प्रक्रिया तक सीमित न रहकर खाते की गहराई से जांच की।

जांच में सामने आया कि मृतक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत ₹436 का वार्षिक प्रीमियम जमा किया था। शाखा प्रबंधक दिनेश सिंह ठाकुर ने तुरंत परिवार को इस योजना की जानकारी दी और बिना देर किए बीमा क्लेम की प्रक्रिया शुरू करवाई।

बैंक की सक्रियता के चलते महज एक सप्ताह के भीतर ₹2 लाख की बीमा राशि सीधे परिजनों के खाते में पहुंच गई। इस कठिन समय में मिली यह आर्थिक मदद परिवार के लिए बड़ा सहारा साबित हुई।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने लोगों से आग्रह किया कि वे PMJJBY और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) जैसी योजनाओं से जुड़ें, जो बेहद कम प्रीमियम में सुरक्षा कवच प्रदान करती हैं।

SBI की इस पहल की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है, जो बैंक की ग्राहक-हितैषी सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।

Himachal Promotes Science and Sustainability

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हिमाचल के स्कूली मैदानों में पहली बार गूँजेगा रग्बी का रोमांच

हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है, जहाँ प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग...

IIAS Shimla Marks 60 Years with Digital Manuscript Portal & Art Expo

Commemorating six decades of elite scholarship and intellectual discourse, the prestigious Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Rashtrapati...

Governor Urges Youth to Walk the Path of Duty and Sacrifice

Bringing the timeless epic of the Ramayana to life, school students from across the country delivered a spellbinding...

कारगिल शहीद नरेश कुमार की स्मृति में घराटनाला में सांस्कृतिक मेले का समापन

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की पुरातन संस्कृति, देव...