जुब्बल-कोटखाई को मिला पानी का बड़ा तोहफा

Date:

Share post:

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कोटखाई के देवरी खनेटी में 38.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। यह 17 किलोमीटर लंबी योजना जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की लगभग 23 पंचायतों के लोगों को पानी की सुविधाएँ प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 करोड़ रुपये की जल परियोजनाएं चल रही हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने 1.82 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी खनेटी का भी उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की जल, परिवहन और अन्य विकास संबंधी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए हिमाचल के विकास में योगदान देने वाले पूर्व नेताओं डॉ. यशवंत सिंह, वीरभद्र सिंह और रामलाल ठाकुर को याद किया। उन्होंने स्थानीय विधायक और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समर्पण और कार्यकुशलता की भी सराहना की।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। उपमुख्यमंत्री की पहल से यह क्षेत्र अब सबसे बड़ी उठाऊ पेयजल योजना का लाभ पा रहा है, जिससे 63 गांवों के हजारों लोग सीधी लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये की जल परियोजनाओं के अलावा केंद्रीय विद्यालय, सब-जज कोर्ट, वेटरनरी अस्पताल, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और लगभग 172 सड़कें स्वीकृत हुई हैं।

रोहित ठाकुर ने शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधारों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें प्रदेश के 151 स्कूलों को सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त हुई और युवाओं को स्थायी नौकरियां प्रदान की गईं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है और राज्य की साक्षरता दर अब 99.3 प्रतिशत है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

ARTRAC Head, Governor Discuss Army Readiness

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

गाँव-गाँव पहुँचेगी तकनीक: मशोबरा में 33 लाख से डिजिटल स्टूडियो तैयार

पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आधुनिक और तकनीक-आधारित प्रशिक्षण देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया...

पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सोमवार को फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण...

Monal School Students’ The Golden Karwaan – Where Learning Comes Alive

Monal Public Sr. Sec. School, Shimla hosted a remarkable student-curated exhibition, “The Golden Karwaan,” at the historic Gaiety...

NEET-PG 2026 Achieves Seamless Nationwide Conduct

The National Board of Examinations in Medical Sciences successfully conducted the NEET-PG 2026 examination across 36 States and...