April 29, 2026

शिमला के मंदिरों में भंडारे के मानक तय

Date:

Share post:

शिमला जिले के मंदिरों में आयोजित होने वाले भंडारों के लिए अब न्यूनतम मानक निर्धारित किए जाएंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों के मंदिरों में भंडारों के लिए आवश्यक न्यूनतम व्यंजन तय करें, ताकि एकरूपता बनी रहे और भंडारों की दरें इसी के अनुसार निर्धारित की जा सकें।

मंगलवार को उपायुक्त ने जिले के मंदिरों के लिए बनाई जा रही वेबसाइट के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि प्रमुख मंदिरों की वेबसाइट का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस दौरान उपायुक्त ने टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिरों से जुड़ी हर जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। इसमें ऑनलाइन दर्शन, भंडारा स्लॉट बुकिंग, दान, लाइव आरती और सराय बुकिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी।

प्रथम चरण में माता तारा देवी, संकटमोचन और जाखू मंदिर को वेबसाइट में शामिल किया जाएगा। इसके बाद अन्य मंदिरों को भी जोड़ने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से मंदिरों में पारदर्शिता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं को मंदिरों का इतिहास, संस्कृति, फोटो, मैप और आरती समय सारणी जैसी जानकारियां ऑनलाइन मिलेंगी।

इस संबंध में हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक में एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे।

नई वेबसाइट के जरिए श्रद्धालु अब भंडारों की पूरी जानकारी आसानी से देख सकेंगे। किस दिन और किसके द्वारा भंडारा आयोजित किया जाएगा, इसकी अपडेट भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जो पहले आम लोगों के लिए नहीं होती थी।

पेंडिंग फाइलों पर डीसी सख्त, बैंकों को अल्टीमेटम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

New Era of Weather Alerts in India Begins

India has witnessed a major boost in its weather forecasting capabilities with a sharp expansion of its Doppler...

Nauni University Leads Climate Resilience Drive

A three-day advanced training programme focused on climate change-related hazards and disaster risk reduction has concluded at Dr...

Ballot Buzz in Bilaspur : Villages Gear Up to Vote

The election machinery has been activated in Bilaspur following the announcement of Panchayati Raj elections by the State...

HP Schools Shift to CBSE Mode Before Approval

The Directorate of School Education, Himachal Pradesh, has instructed several Government Senior Secondary Schools (GSSSs) across districts including...