नेशनल रग्बी में हिमाचल महिला टीम का शानदार प्रदर्शन

Date:

Share post:

राजगीर (बिहार) में 16 से 17 अप्रैल तक आयोजित सीनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार दर्ज किया है। टीम की इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है।

कप्तान विशाखा के नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम की प्रमुख खिलाड़ियों में अनिशा चौधरी, रूबी, इरम, प्रतिमा, सलोनी, साक्षी शर्मा, तनुजा कुमारी, कविता, काजल, श्रद्धा चौहान और प्रियंका शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और टीम वर्क से सभी को प्रभावित किया।

कोच नवप्रीत और मैनेजर काजल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासन और मजबूत टीम भावना का परिचय दिया। हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, सचिव विशाल सरिन, पंकज प्रभाकर और सुधीर कुमार ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार सिरमौर, शिमला और बिलासपुर जिलों के खिलाड़ियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।

CM Sukhu Launches Sharp Attack on BJP, TMC

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Ancient Lake Mud Reveals 4,600 Years of Monsoon and Farming History

Unlocking the secrets hidden deep within ancient lakebed mud, a groundbreaking climate study reveals how thousands of years...

BHASHINI Unveils AI Powered Speech Technology for Sourashtra Language

In a major advancement for minority language preservation and digital accessibility, the Digital India BHASHINI Division under the...

AIIA Treats Over 37 Lakh Patients in Landmark Decade

Marking ten years of clinical service, education, and research, the All India Institute of Ayurveda (AIIA), New Delhi,...

CM Pushes Simple and Speedier Public Services in Dharamshala

CM Sukhu stated today that the core success of e-governance lies in its ability to make everyday life...