गुम्मा में पृथ्वी दिवस पर बच्चों का पर्यावरण संकल्प

Date:

Share post:

गुम्मा स्थित सनरॉक प्ले स्कूल में ‘पृथ्वी दिवस’ बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नन्हे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘नेचर वॉक’ से हुई, जिसमें प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक ने बच्चों को पेड़-पौधों और स्वच्छ वातावरण के लाभों के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही उन्हें बताया गया कि ‘पृथ्वी दिवस’ हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

बच्चों ने रंग-बिरंगे चित्रों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से ‘पृथ्वी बचाओ’ का संदेश दिया। ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ गतिविधि के जरिए बेकार वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाना भी सिखाया गया। इसके अलावा, स्कूल के आसपास क्षेत्र में एक रैली निकालकर बच्चों ने “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” जैसे नारे लगाए।

अपने संबोधन में प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक ने कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है और इसकी रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर एक शिक्षाप्रद प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें पृथ्वी के दो रूप—एक हरित और समृद्ध, दूसरा प्रदूषण से प्रभावित—को दर्शाया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से समझाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों और स्टाफ ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन आगे भी करता रहेगा।

प्रधानाचार्या ने यह भी जानकारी दी कि सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सरी, नर्सरी और केजी कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है तथा क्रेच सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर खूब आनंद उठाया।

Big Boost to Kangra : Sukhu Launches Key Projects

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Leads Yoga Day at Historic Shimla Ridge

Governor Kavinder Gupta led the 12th International Yoga Day celebrations by participating in a mass yoga session held...

Major Healthcare Infrastructure Push by CM Sukhu

CM Sukhu laid the foundation stone of an ultra-modern critical care block at the new campus of Dr....

CBSE पैटर्न से बदली शिमला की शिक्षा व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

CM Unveils Major Push for State Athletes

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, while interacting with young trainees, budding athletes and children at the Sports...