पुल से बिजली तक—कांगड़ा में विकास की नई राह

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपने एक दिवसीय कांगड़ा दौरे के दौरान फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ₹153.81 करोड़ की आठ विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने ब्यास नदी पर ₹103.65 करोड़ की लागत से बनने वाले 800 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन किया, जो टेरस (पोंग डैम-जसूर सड़क) को स्थाना (भरवाईं-दमटाल मार्ग) से जोड़ेगा और फतेहपुर व जसवां-प्रागपुर क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुंचाएगा। इसके अलावा ₹13.60 करोड़ के आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर और ₹3.14 करोड़ की लागत से अनाज मंडी में पार्किंग सहित अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।

उन्होंने नाबार्ड के तहत ₹9.09 करोड़ की फतेहपुर-बडियाली सड़क (कुंडियाल-थेरू-सुनेट मार्ग) और ₹35 लाख की लागत से शहीद स्मारक के निर्माण की आधारशिला भी रखी। वहीं ₹12.82 करोड़ के संयुक्त कार्यालय भवन, ₹5.27 करोड़ की कोड़ी बेला-पराल सड़क और ₹5.89 करोड़ की पालख-चरूरी व मलहड़ी-डुहाग सड़कों का उद्घाटन भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी मंदिर क्षेत्र में विद्युत मंडल एवं उपमंडल कार्यालय भवनों और 33 केवी सब-स्टेशन के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया, जिन पर लगभग ₹4 करोड़ खर्च होंगे। इन परियोजनाओं से 35,000 से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने देहरियां में ₹10 करोड़ की लागत से नया विद्युत उपमंडल खोलने की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या दूर होगी और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहले से घोषित नौ 33 केवी उपमंडलों के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं।

सरकार द्वारा ज्वालामुखी मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर और नैना देवी मंदिर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मास्टर प्लान पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत ज्वालामुखी और नैना देवी के सौंदर्यीकरण पर ₹150 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जिसमें पहले चरण के लिए ₹25 करोड़ जारी करने की घोषणा की गई।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय विधायक संजय रत्न ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Big Boost to Kangra : Sukhu Launches Key Projects

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

SDM Office & 24/7 Healthcare: Major Governance Boost for Dadasiba

CM Sukhu announced the establishment of a new Sub-Divisional Magistrate (SDM) office at Dadasiba in the Jaswan-Pragpur assembly...

बागवानों को बड़ी राहत: 550 करोड़ से बदलेगी शिमला की तस्वीर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने एक दिवसीय जुब्बल दौरे के दौरान क्षेत्र में ढांचागत विकास को गति...

From Curious Questions to Kanmani’s World

A Young Reader, Kavyanadhi in Conversation with Lalitha Ramanathan Kavyanadhi Satish is an eleven-year-old who loves reading books and...

GSSS Nadaun to Get ₹17.52 Crore Tech-Enabled Modern Campus

CM Sukhu laid the foundation stone for the new and modern building of the Government Senior Secondary School...