April 27, 2026

शिमला को मिलेगी हाइड्रोलिक पार्किंग की सौगात

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घोषणा की कि शिमला शहर में जल्द ही हाइड्रोलिक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे राजधानी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।

आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 14वीं जिला शिमला आईटीआई (महिला) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर में लगभग 15 स्थानों को चिन्हित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना 1200 करोड़ रुपये की शहरी विकास योजना के अंतर्गत क्रियान्वित की जाएगी। इससे न केवल पार्किंग की समस्या दूर होगी, बल्कि शिमला में यातायात प्रबंधन भी अधिक सुगम होगा।

मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने भी इस महत्वाकांक्षी शहरी परियोजना को समर्थन देने का आश्वासन दिया है और डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) प्रस्तुत होने पर 1200 करोड़ रुपये की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को जल्द मंजूरी दी जाएगी। इनमें भीड़भाड़ कम करने की योजना, हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम, भूमिगत यूटिलिटी पाइपलाइन और प्रस्तावित कांगड़ा एयरोसिटी जैसे शहरी विकास कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आईटीआई संस्थान न केवल कौशल विकास का केंद्र हैं, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का भी मजबूत आधार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक स्किल ट्रेनिंग और कैंपस प्लेसमेंट के जरिए छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार मिल रहा है।

इस अवसर पर मंत्री ने आयोजन के लिए 41 हजार रुपये, शिमला आईटीआई के बेहतर प्रदर्शन के लिए 15 हजार रुपये तथा छात्रा ममता को 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

14वीं जिला स्तरीय आईटीआई स्पोर्ट्स मीट 24 से 27 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Dharech Turns Green with New Solar Power Plant

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day in History

1521 Death of Ferdinand Magellan: The Portuguese explorer Ferdinand Magellan was killed in the Philippines during his expedition to...

खेल और जागरूकता का संगम : छौहारा लीग समाप्त

छौहारा स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (CSWA) द्वारा “नशा छोड़ो, खेल खेलो” थीम पर आयोजित छौहारा प्रीमियर लीग का भव्य...

IIAS Shimla Hosts Seminar on Viksit Bharat 2047

The Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Rashtrapati Nivas, Shimla, today inaugurated a two-day national seminar on “Viksit...

Shimla Municipal Elections: Code of Conduct Enforced

The State Election Commission Himachal Pradesh has issued a notification enforcing the Model Code of Conduct in the...