खेल और जागरूकता का संगम : छौहारा लीग समाप्त

Date:

Share post:

छौहारा स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (CSWA) द्वारा “नशा छोड़ो, खेल खेलो” थीम पर आयोजित छौहारा प्रीमियर लीग का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का मजबूत संदेश भी देखने को मिला।

फाइनल मुकाबले में हरिपुरधार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि गुमनाम 11 टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बनोटी एवं प्रधान परिषद शिमला अध्यक्ष बंटी कायथ उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम है और इन्हें बढ़ावा देना समय की जरूरत है।

एसोसिएशन अध्यक्ष निबोश गोजेयान ने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से सामूहिक प्रयासों की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

सचिव रजनीश शर्मा ने कहा कि CSWA का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है, और ऐसे आयोजन आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खेल प्रेमी और युवा उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में CSWA के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IIAS Shimla Hosts Seminar on Viksit Bharat 2047

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Cloud & AI for Viksit Bharat: NSDC Teams Up With AWS

In a major push toward building a future-ready workforce for Viksit Bharat 2047, the National Skill Development Corporation...

HASTPA Merges Mountain Biking and Forest Care

In a unique blend of sports, environmental conservation, and community action, members of the Himalayan Adventure Sports &...

Mimansa 2026 Results: Celebrating Young Talent, Confidence & Creativity

More than 400 participants, a celebration of talent, and three days of spirited competition The fourth edition of Mimansa...

काव्य मंच पर उतरी छात्राओं की प्रतिभा: लॉरेटो कॉन्वेंट में राष्ट्रप्रेम की अलख

लॉरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल विद्यालय में कक्षा छठी से दसवीं तक की छात्राओं के लिए हिंदी कविता-वाचन प्रतियोगिता...