समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे का अवसर

Date:

Share post:

सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय प्रणाली को अधिक सरल, सुलभ और जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से की है। इस पहल का समापन 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का निपटारा आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से करना है। इसके लिए देशभर में राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों के साथ-साथ मध्यस्थता केंद्रों में पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रक्रिया में अधिवक्ताओं और वादकारियों सहित सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि संवाद और समझौते के जरिए विवादों का समाधान किया जा सके। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।

सर्वोच्च न्यायालय ने इस विशेष लोक अदालत में अपने मामलों को शामिल करने के लिए एक ऑनलाइन गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया है। इच्छुक पक्ष इस फॉर्म को भरकर अपने मामलों को अभियान में सम्मिलित कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। यह फॉर्म सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इसके अलावा सहायता एवं जानकारी के लिए वन स्टॉप सेंटर, वार रूम और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें और लंबित मामलों का समाधान आपसी सहमति से संभव हो सके।

देशभर में शुरू हुआ ऑनलाइन योग अभियान

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 24 July, 2026 : International Self-Care Day

International Self-Care Day, observed annually on 24 July, is dedicated to raising awareness about the value of self-care...

PM SHRI Totu School Joins Global Mission to Track Asteroids

Students of PM SHRI Government Senior Secondary School of Excellence, Totu are set to explore the mysteries of...

Battle of Words and Wisdom: Students Shine at Frank Anthony Debate

E.C.I. Chalet Day School, Shimla hosted the Stage 1 (Category-I) round of the Frank Anthony Memorial All-India Inter-School...

पेपर लीक पर सख्त कानून युवाओं की जीत: जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन...