JNV ठियोग के छात्रों ने CBSE XII में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Date:

Share post:

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा XII परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी—तीनों संकायों में शानदार अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

विज्ञान संकाय में कोविद वाणी ने 94.6% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि एंजल नेगी ने 92.8% और ध्रुव ने 92.6% अंक प्राप्त किए।

वाणिज्य संकाय में तमन्ना चारस ने 96.6% के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। दिशा ने 94.2% और आदर्श शर्मा ने 93.4% अंक हासिल किए।

मानविकी संकाय में अमीषा भलूनी ने 98.6% के साथ शानदार प्रदर्शन किया। आरुषि ने 96.8% और ममता शर्मा ने 95.4% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल और उप-प्राचार्य पूनम खेदर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

St. Edward’s Scripts Academic Triumph in CBSE XII Examinations

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

IIT Delhi Exposure Trip: HP Students Get Direct Look at Chip Design

In a bid to bridge classroom learning with high-tech industry trends, Himachal Pradesh Technical Education Minister Rajesh Dharmani...

माँ काली पूजन: रहस्य, कथाएं और विधि

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली हमारी संस्कृति में तीज-त्योहारों का कोई अंत नहीं, आए दिन कोई न...

From Woods to Arenas: Rampur to Host 27th Forest Meet

After a 23-year hiatus, the Rampur Forest Circle is set to host the Himachal Pradesh Forest Department’s 27th...

HP’s Health Reboot: Instant Tests & ₹75 Cr Smart Labs

CM Sukhu has instructed state medical colleges to prioritize research and upgrade diagnostic facilities to enhance patient care...