शिमला: चुनाव लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 4 अधिकारी सस्पेंड

Date:

Share post:

पंचायत राज चुनावों के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने पोलिंग पार्टी संख्या-65 के चारों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नरैन के वार्ड नंबर-1 स्थित मतदान केंद्र ब्रांदली-1 में मतदान के दौरान पोलिंग टीम से बड़ी प्रक्रियात्मक चूक हो गई। जांच में पाया गया कि मतदान कक्ष के अंदर निर्धारित एरो क्रॉस मार्क सील के साथ NOTA (नोटा) की रबर स्टाम्प भी छोड़ दी गई थी।

यह मामला तब उजागर हुआ जब एक मतदाता ने शिकायत की कि उसने अनजाने में उम्मीदवार के स्थान पर NOTA की मुहर लगा दी। सूचना सहायक रिटर्निंग अधिकारी तक पहुंचने से पहले ही 124 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जिसके चलते मतदान प्रक्रिया को रोकना पड़ा।

प्रशासन ने इस घटना को चुनावी प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही मानते हुए पूरी पोलिंग पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि चुनाव जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य में शत-प्रतिशत सतर्कता अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निलंबित किए गए अधिकारियों में अनिल कुमार (टीजीटी, राजकीय उच्च विद्यालय देव नगर – पीठासीन अधिकारी), प्रकाश चंद (एलटी, राजकीय उच्च विद्यालय मश्नु – पोलिंग अधिकारी), राज कुमार (पीईटी, जीएसएसएस मुनिश बहाली – पोलिंग अधिकारी) और रमेश चंद (जेओए-आईटी, विद्युत उपमंडल सराहन – पोलिंग अधिकारी) शामिल हैं। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान सभी अधिकारियों का मुख्यालय खंड विकास अधिकारी कार्यालय, रामपुर निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

BJP Slams Govt Over Chief Secretary Regularisation

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

चाहत, कविता – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ वैसे तो मैं भी सच बोलना चाहता हूँ मगर मुश्किल ये है, जिंदा भी रहना चाहता हूँ! ये पत्थरों...

BJP Slams Govt Over Chief Secretary Regularisation

Former Chief Minister and Leader of Opposition Jai Ram Thakur on Tuesday launched a sharp offensive against the...

HPBOSE Sets June Schedule for Class 10, 12 Exams

The Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) will conduct supplementary and improvement examinations for Classes 10 and...

Himachal Govt Appoints Sanjay Gupta CS Under Judicial Spotlight

In a significant bureaucratic move, the Himachal Pradesh government on Tuesday appointed senior IAS officer Sanjay Gupta as...