शिमला में “Back to Life” फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

Date:

Share post:

APPLICATION FORM FOR SHORT FILM FESTIVAL

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देने के उद्देश्य से “बैक टू लाइफ” विषय पर शिमला ग्रीष्मोत्सव फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 8 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित होने वाले ग्रीष्मोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा।

जिलाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि आज का युवा वर्ग तेजी से नशे, विशेषकर सिंथेटिक ड्रग्स “चिट्टा” जैसी घातक प्रवृत्तियों की चपेट में आ रहा है, जिससे परिवार, समाज और भविष्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे समय में सिनेमा और रचनात्मक माध्यमों के जरिए जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से “Back To Life” थीम पर लघु फिल्म प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक सशक्त अभियान है। इसका उद्देश्य युवाओं में आशा, पुनर्वास, आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों से ऐसी प्रेरणादायक लघु फिल्में तैयार करने का आह्वान किया गया है, जो नशे से संघर्ष, पुनर्वास और नई जिंदगी की ओर वापसी की यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थी, शौकिया फिल्म निर्माता तथा पेशेवर फिल्मकार भाग ले सकते हैं। फिल्म की अधिकतम अवधि 5 मिनट निर्धारित की गई है तथा इसे हिंदी या अंग्रेजी भाषा में बनाया जा सकता है। प्रविष्टियां 5 जून 2026 से आमंत्रित की जाएंगी तथा फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 शाम 7 बजे तक निर्धारित है।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000, द्वितीय पुरस्कार ₹50,000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹25,000 ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र सहित प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां ईमेल dcshimlafilmfest@gmail.com के माध्यम से, उपायुक्त कार्यालय शिमला में अथवा गूगल फॉर्म के जरिए जमा कर सकते हैं।

उपायुक्त ने युवाओं, फिल्म निर्माताओं और रचनात्मक प्रतिभाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सिनेमा समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है और यह महोत्सव नशामुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Kurash Medalist Saurav Suman Honoured in Shimla

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

An Unending Love Affair With A Futeball! — Short Story

Rajeev Khanna, Solan Dear Aditya, Your mail just moved me. It made me come across something which I have been...

एकह पहचान – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी कुण हा, हाऊं....? केथी हा.... किहाँ हा....? फेर भी तुसा से  परोखे हा हाऊं....,!..... पर मुंझों...

धामी में सड़क, पानी और बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी स्थित...

CM Sukhu Reviews Disaster Damage in Chamba

CM Sukhu on Thursday visited disaster-affected areas of Chamba district to assess the damage caused by heavy rains...