स्वस्थ बचपन का उत्सव बना ग्रीष्मोत्सव का आकर्षण

Date:

Share post:

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने अपनी सेहत, सक्रियता और आकर्षक व्यक्तित्व से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

कार्यक्रम में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता के लिए कुल 216 बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण हुआ था, जिनमें से 123 बच्चों ने अंतिम चरण में हिस्सा लिया। 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग में शिवान्या ने प्रथम, विहम ने द्वितीय और जोरावर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1 से 3 वर्ष वर्ग में अद्विका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कनिका ठाकुर और अव्युक्त वर्मा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में अगमप्रीत ने बाजी मारी, जबकि कैरव और सियारा गुप्ता ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 25 हजार, 20 हजार और 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागी बच्चों और उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के समग्र स्वास्थ्य और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने किया, जिसमें डॉ. पूनम कंवर, डॉ. चंद्रकांता, डॉ. पवना, डॉ. नीलम पठानिया, डॉ. मधु मतैन, डॉ. सनी बंगा और डॉ. रिया शामिल रहीं।

प्रतियोगिता में बच्चों का आकलन 100 अंकों के पैमाने पर किया गया, जिसमें विकास मापदंड, पोषण स्थिति, विकासात्मक उपलब्धियां, टीकाकरण, शारीरिक जांच तथा स्वच्छता एवं व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया।

‘श्यामला मंथन’ में संस्कृति, समाज और नशामुक्ति पर हुआ मंथन

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Canvas of Dreams: Lower Primary Stars Shine at Auckland House

The corridors of Auckland House School buzzed with boundless energy and creative flair today as its Lower Primary...

हाईटेक होगी शिमला की जनगणना: घर-घर पहुंचेगी डिजिटल टीम

शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं।...

‘कानून ताक पर, लोकतंत्र पर ताला’: जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में उच्च न्यायालय...

HP Releases ₹20.61 Cr to Workers as Aug 15 Welfare Bonus

Himachal Pradesh Building and Other Construction Workers Welfare Board Chairman Nardev Kanwar announced that financial assistance totaling ₹20.61...