शिमला पुस्तक मेला 2026 का समापन, आज अंतिम दिन

Date:

Share post:

गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला और भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से गेयटी थिएटर में आयोजित शिमला पुस्तक मेला 2026 का आज अंतिम दिन है। यह पुस्तक मेला 13 जून से 19 जून तक आयोजित किया गया, जिसमें पिछले छह दिनों के दौरान लगातार बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी, विद्यार्थी और पर्यटक शामिल हुए।

मेले में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, प्रकाशन विभाग, राजपाल एंड संस, उपकार प्रकाशन, सस्ता साहित्य, निखिल प्रकाशन सहित कई प्रमुख प्रकाशकों और संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए। इसके साथ ही रामकृष्ण मठ, बोध वर्षा और ऑथर्स अड्डा जैसे स्टॉल्स पर प्रेरणादायक, आध्यात्मिक और सेल्फ-हेल्प पुस्तकों को विशेष रूप से पसंद किया गया।

फोर्सवन बुक्स द्वारा आयोजित इस मेले में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार, पुस्तक मेले का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को पुस्तकों से जोड़ना तथा पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना रहा, जिसमें काफी हद तक सफलता मिली है।

संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी पुस्तक मेलों के आयोजन की योजना है। साथ ही अगले वर्ष अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों को आमंत्रित किया जाएगा तथा साहित्यिक कार्यक्रम, लेखक संवाद और पुस्तक विमोचन जैसे आयोजन भी शामिल किए जाएंगे।

Panchayat leaders take oath, CM highlights rural roadmap

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Panchayat leaders take oath, CM highlights rural roadmap

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu today administered the oath of office and secrecy to newly elected Pradhans...

किन्नौर: कडू की खेती व संरक्षण पर किसानों को प्रशिक्षण

जिला किन्नौर के निचार क्षेत्र में औषधीय पौधे कडू की खेती, संरक्षण और विपणन के माध्यम से आजीविका...

नशे पर ‘जीरो टॉलरेंस’, पंचायतों में जागरूकता अभियान

जिला शिमला में नशे, खासकर चिट्टा (हेरोइन) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर...

सफाई कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: ADC

हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन, प्रतिषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर...