हिमाचल में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी जन-अभियान “चिट्टा मुक्त हिमाचल” के तहत नशा तस्करी के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसटीएफ ने मंडी और ऊना जिलों में नाकाबंदी एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

18 जून 2026 को जिला मंडी के बिंद्राबनी फोरलेन पर एसटीएफ की टीम नियमित वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें विशेष रूप से छिपाकर रखी गई 4.859 किलोग्राम चरस बरामद हुई। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। मामले में पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं, 17 जून 2026 को जिला ऊना के मेहतपुर तहसील के बेहड़ाला गांव में लगाए गए नाके के दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 25.03 किलोग्राम पोस्त भूसा (डोडा अफीम) बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन कार्रवाइयों का उद्देश्य केवल नशा तस्करी पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और समाज में नशा विरोधी जागरूकता को बढ़ावा देना भी है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि नशे या चिट्टा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व, जनसहभागिता और सतत अभियान के माध्यम से प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जाएगा।

CM Unveils Major Health, Retail Projects in Dharamshala

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CSIR-NAL Unveils Indigenous Micro Gas Turbine Engines for Defence Drones

In a major push for self-reliance in advanced defence technologies, CSIR-National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL) unveiled three indigenous Micro...

PMFME Conclave 2026 Concludes in New Delhi with National Honors

The two-day PMFME Conclave 2026, organized by the Ministry of Food Processing Industries (MoFPI) at the India Habitat...

विभाजन का दर्द – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - ज़ीरकपुर ,मोहाली फिर आती है याद... सुना करते थे जब नाना-नानी से अपने कस्बे (हज़ारों) की...

सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया...