रोहित ठाकुर का बगैण दौरा, शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग उपमंडल के बगैण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया। इन भवनों का निर्माण क्रमशः 87 लाख रुपये और 25 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि करीब 11 वर्षों से लंबित यह कार्य अब पूरा होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समान दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कुल बजट का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है, ताकि दुर्गम क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि इसी लक्ष्य के तहत प्रदेश में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया है। प्रथम चरण में 151 विद्यालयों को इससे जोड़ा गया है और आगामी चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैण को भी सीबीएसई से जोड़ा जाएगा।

रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार के कार्यकाल की शुरुआत में शिक्षा विभाग में लगभग 15 हजार पद रिक्त थे, जिनमें से करीब 9 हजार पद भरे जा चुके हैं, जबकि 3 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने बताया कि वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये तक का ऋण मात्र 1 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिल रही है।

शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि डमियाना स्कूल के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और कार्य पूर्ण होने पर उसका भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज के विकास कार्यों के लिए अब तक लगभग 70 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान, चारदीवारी और पुराने भवन की मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही विद्यालय को फर्नीचर और कबड्डी मैट देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिस पर शिक्षा मंत्री ने प्रत्येक सांस्कृतिक दल को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।

शिमला में पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारियां तेज

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CM Pushes HPU Towards Green Hydrogen Research

CM Sukhu today inaugurated and laid the foundation stones of several development projects at Himachal Pradesh University (HPU),...

शिमला में पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारियां तेज

जिला शिमला में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो इम्यूनाइजेशन डे मनाया जाएगा।...

Govt Boosts Support for Visually Impaired

Health and Social Justice and Empowerment Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil today held a meeting with representatives...

NEET-2026 Candidates Get Free HRTC Travel Facility

The Himachal Road Transport Corporation (HRTC) has announced free travel facility for candidates appearing in the National Eligibility-cum-Entrance...