शांति आलय में योग का उत्साह, स्वस्थ जीवन का संदेश

Date:

Share post:

रामपुर क्यौंथल स्थित शांति आलय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्ण एवं भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायत रामपुर क्यौंथल के नवनिर्वाचित प्रधान राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उपप्रधान संजय ठाकुर तथा कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रमेश चंद कश्यप भी मौजूद रहे।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने लगभग एक घंटे तक विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास किया। ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वीरासन, उत्कटासन, वज्रासन और पद्मासन सहित कई योग मुद्राओं के साथ-साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी तथा ओम् ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि ने भी प्रतिभागियों के साथ योगाभ्यास कर नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में राजेश कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य देन है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और जीवन में संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उन्होंने संस्थान को आर्थिक सहयोग भी भेंट किया और आश्वासन दिया कि भविष्य में पंचायत स्तर पर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

संस्थान की प्राचार्या डॉ. राखी कपूर ने कहा कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्या डॉ. अनीता पठानिया, डॉ. निशा शर्मा, नीना शर्मा, किरण शर्मा, भावना वर्मा, डॉ. मुकेश कुमार सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। योग शपथ, शांति मंत्र और स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

IIAS, SSB Unite for Yoga Day at Rashtrapati Niwas

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Pedal to Progress: Global Cyclist Somen Debnath Meets Governor

Internationally acclaimed cyclist and social activist Somen Debnath paid a courtesy call on Governor Kavinder Gupta at Lok...

Festive Felicitations: Governor, CM Wish Citizens on Raksha Bandhan

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta and Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu extended their heartfelt greetings and warm...

हर नागरिक तक स्वास्थ्य: डुढालटी में लगा मुफ्त जांच शिविर

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को आधुनिक...

सिलेंडर का संकट, एक्शन में मंत्री: कोटखाई को एक हफ्ते में राहत के निर्देश

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस (एलपीजी) की...