शिमला देगा नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश

Date:

Share post:

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस-2026 के अवसर पर 26 जून को शिमला के रिज मैदान में प्रातः 10:30 बजे विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत वाकाथॉन तथा साइकिल रैली का आयोजन भी किया जाएगा, जिनका उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने बताया कि इसके उपरांत बचत भवन, शिमला में प्रातः 11 बजे केंद्र सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राज्य स्तरीय समारोह का ऑनलाइन आयोजन होगा। इस समारोह में 17 से 26 जून के दौरान जिलेभर में आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों का समापन किया जाएगा। इन गतिविधियों में जागरूकता रैलियां, साइकिल एवं बाइक रैलियां, योग एवं ध्यान सत्र, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, पोस्टर, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्ताक्षर अभियान, वेबिनार, स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर सहित विद्यालय, महाविद्यालय तथा पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम शामिल हैं।

समारोह के दौरान नशामुक्त समाज के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण कराया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा।

IPC Strengthens Labs to Detect Toxic Contaminants

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Calls on Youth to Reject Drugs for a Stronger Nation

Governor Kavinder Gupta called upon the youth to lead healthy, drug-free lives, highlighting that a responsible younger generation...

भारत की तेज आर्थिक रफ्तार पर जयराम ठाकुर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि...

मुख्यमंत्री ने दिए पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के संकेत

चौड़ा मैदान में आयोजित पंचायत चौकीदार यूनियन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...

CM Sukhu Flags Off Mobile Support Units for Special Needs Children

CM Sukhu today flagged off three mobile resource centre vehicles under the ‘Therapy on Wheels’ initiative of Samagra Shiksha,...