शिमला से बाहर जाएंगी मंडियां, जाम से मिलेगी राहत

Date:

Share post:

शिमला शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने सब्जी मंडी, अनाज मंडी, लकड़ी मंडी और ट्रांसपोर्ट गतिविधियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की दिशा में अहम पहल शुरू कर दी है। इस संबंध में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि इन प्रमुख मंडियों और प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर के लिए मेहली के निकट लगभग 300 बीघा भूमि चिन्हित की गई है, जिसका संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है। निरीक्षण में राजस्व विभाग, एपीएमसी, परिवहन विभाग, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

अनुपम कश्यप ने कहा कि शहर में वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या और प्रमुख बाजारों में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडियों और ट्रांसपोर्ट गतिविधियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की योजना पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मेहली के समीप प्रस्तावित 300 बीघा भूमि इस परियोजना के लिए उपयुक्त पाई गई है। यह क्षेत्र निर्माणाधीन मेहली-शोघी फोरलेन के निकट होने के कारण परिवहन की दृष्टि से भी सुविधाजनक रहेगा, जिससे व्यापारियों, आढ़तियों और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

नशा मुक्त शिमला के लिए DC ने दिए सख्त निर्देश

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

गेयटी थिएटर में एस.आर. हरनोट के उपन्यास पर आलोचना पुस्तक का लोकार्पण

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में शुक्रवार को प्रख्यात कथाकार एस.आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘नदी-रंग जैसी लड़की’ पर...

PM Modi Praises ISRO for Historic GSLV-F17 EOS-05 Launch

Prime Minister Narendra Modi praised the Indian Space Research Organisation (ISRO) following the successful launch of the GSLV-F17...

Major NCPCR Crackdown Saves 3,800 Children from Exploitation

In a major nationwide effort to combat child exploitation, the National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR)...

महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी राजनीति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे बहुमुखी व्यक्तित्व (विद्वान, शिक्षाविद, महान दार्शनिक और...