स्कूल निरीक्षण में विद्यार्थियों के हितों पर विशेष जोर: ज्योति राणा

Date:

Share post:

जिला प्रशासन शिमला द्वारा सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल, संजौली के सुचारू संचालन और विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने शुक्रवार को विद्यालय का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन से विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान ज्योति राणा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई की स्थिति, शिक्षण गुणवत्ता, शिक्षकों की उपलब्धता और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव उनके समक्ष रखे, जिन्हें उन्होंने गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनके शैक्षणिक भविष्य के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्कूल में नियमित कक्षाएं सुचारू रूप से चलेंगी और सभी शैक्षणिक गतिविधियां व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ेंगी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं, कक्षाओं की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा विद्यालय का वातावरण सुरक्षित, अनुशासित और अध्ययन के अनुकूल बनाया जाए।

ज्योति राणा ने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक विद्यार्थी को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि विद्यालय की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेंगे।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और किसी भी समस्या या सुझाव को प्रशासन या स्कूल प्रबंधन के साथ साझा करें। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन, प्रबंधन, शिक्षक और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण और अधिक मजबूत होगा तथा विद्यार्थियों के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Health Minister Pushes Better Patient Care

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CSIR-NAL Unveils Indigenous Micro Gas Turbine Engines for Defence Drones

In a major push for self-reliance in advanced defence technologies, CSIR-National Aerospace Laboratories (CSIR-NAL) unveiled three indigenous Micro...

PMFME Conclave 2026 Concludes in New Delhi with National Honors

The two-day PMFME Conclave 2026, organized by the Ministry of Food Processing Industries (MoFPI) at the India Habitat...

विभाजन का दर्द – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - ज़ीरकपुर ,मोहाली फिर आती है याद... सुना करते थे जब नाना-नानी से अपने कस्बे (हज़ारों) की...

सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया...