उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Date:

Share post:

भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 10 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित शिमला दौरे के मद्देनज़र जिला प्रशासन शिमला ने आज सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की।

बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष रूप से आकलन किया गया। हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग एवं उड़ान, सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, संचार व्यवस्था तथा संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को दौरे के दौरान आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके तहत चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती, जीवन रक्षक दवाइयों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तथा आपातकालीन चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने को कहा गया।

अग्निशमन विभाग को हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर अग्निशमन वाहनों, उपकरणों तथा प्रशिक्षित कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

बैठक में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, यातायात और पार्किंग प्रबंधन, रूट प्लान, वीवीआईपी मूवमेंट, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्गों के निरीक्षण एवं आवश्यक मरम्मत, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, बिजली बैकअप तथा प्रोटोकॉल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करें और किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने दें। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित शिमला दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित की जाएंगी।

Nationwide Push to Make India TB-Free

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

भारतनेट से बदलेगी शिमला की डिजिटल तस्वीर

भारत सरकार की संशोधित भारतनेट (Amended BharatNet) परियोजना के तहत शिमला जिले की सभी 412 ग्राम पंचायतों को...

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर शिमला प्रशासन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला की बैठक उपायुक्त एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में...

बाल देखभाल संस्थानों में बनेगी पोषण वाटिका

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक वीरवार को उपायुक्त शिमला...

सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन से गुमशुदा मामलों में आएगी नई तेजी

गुमशुदा व्यक्तियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा शीघ्र तलाश सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने...