ज़हर बेचते मौत के सौदागर – डॉ. कमल के.प्यासा

Date:

Share post:

डॉ. कमल के.प्यासा – जीरकपुर, मोहाली

कितने उजड़े,
कितने बिखरे,
कितने बेमौत मरे
नशे के चक्कर में!
पर अभी भी ये नहीं शर्माते,
सर-ए-आम ज़हर (नशा) बेचते
मौत के सौदागर ये!
होगी नीलामी खुले में
नशीले ज़हर भरे इस दारू की!
आएंगे फिर सज-धज के सौदागर,
बंद बोतल के महकते सुरूर और नशे को
खुली मौत बेचने वाले!
खूब उठेगी बोली ठेकों की,
ठेकेदारों की,
मात देंगे इक-दूसरे को!
लाखों और करोड़ों में चलेगी आपसी लड़ाई
नशे और मौत के सौदागरों की!
पेमेंट तो चलती रहेगी
किस्तों में पूरे साल,
ज़हर बिकेगा अमृत बन मधुशाला में
दारू के नाम,
सर-ए-आम, बेरोक-टोक,
नगद और ठसक से…
मनमाने ही दाम में!
हाथों-हाथ उड़ेगी
दारू-ज़हर की बोतल,
मरेंगे बेमौत न जाने कितने
गुलाम नशे के,
वह भी ज़हर गटक के!
पीछे रहते रोते-बिलखते,
दाने-दाने को तरसते
लाचार बूढ़े, बीवी और बच्चे…
कैसे जीवन बसर करते?
कितने हुए अनाथ,
कहाँ, किधर और कितने?
कैसी विडंबना, कैसा विधान!
फलते-फूलते,
ऐश-ओ-आराम से जीते
अपने परिवार-बच्चों संग…
मौत के सौदागर,
बंद बोतल में
दारू (अमृत) नाम का ज़हर बेचते!

Governor Honors Masters Behind Himachal’s GI Victory

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

न्याय पाना हुआ आसान: HPU परिसर में फ्री लीगल एड डेस्क की मुहिम

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के विधि विभाग ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), शिमला के संयुक्त तत्वावधान में...

फर्जी डिग्रियों पर सख्त पहरा और नौकरियों पर सीधा फोकस

हिमाचल प्रदेश के निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने...

Kangra Set to Host Grand State-Level Sanskrit Day Celebrations

To mark the auspicious occasion of Shravan Purnima, the Department of Language and Culture, Himachal Pradesh, is organizing...

वाहनों की उम्र 15 साल करने पर अड़ी HP सरकार, केंद्र से उठाई मांग

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 59 के तहत वाहनों की आयु सीमा निर्धारित करने का अधिकार केवल...