शिमला में प्रवासियों पर शिकंजा: काम या कारोबार से पहले पुलिस सत्यापन अनिवार्य

Date:

Share post:

जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिमला जिले में आने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों, ठेकेदारों और व्यवसायियों के लिए नया सुरक्षा फरमान जारी किया है। जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जारी आदेशों के अनुसार, अब किसी भी प्रवासी श्रमिक को काम पर रखने या स्वरोजगार शुरू करने से पहले पुलिस सत्यापन (Police Verification) कराना अनिवार्य होगा।

जारी दिशानिर्देशों के तहत कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार या व्यापारी किसी भी प्रवासी श्रमिक को औपचारिक या अनौपचारिक कार्य, सेवा या अनुबंध पर तब तक तैनात नहीं कर सकता, जब तक उसकी पासपोर्ट साइज फोटो और व्यक्तिगत जानकारी संबंधित पुलिस थाने में दर्ज करवाकर पूर्ववृत्त का सत्यापन न कर लिया जाए। इसके अतिरिक्त, जिला में स्वरोजगार या किसी भी प्रकार का अनौपचारिक व्यवसाय शुरू करने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति के लिए भी अपने कार्यक्षेत्र के पुलिस स्टेशन में अपने आगमन का उद्देश्य और पूर्ण विवरण दर्ज कराना अनिवार्य किया गया है।

जिला दंडाधिकारी ने चेतावनी दी है कि इन नियमों की अनदेखी करने वाले प्रवासी श्रमिकों और उन्हें बिना सत्यापन काम पर रखने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ ‘भारतीय न्याय संहिता, 2023’ की धारा 223 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 1 अक्टूबर 2026 से लागू कर दिया गया है और 30 नवंबर 2026 तक प्रभाव में रहेगा।

‘Vyavastha Parivartan’ in Action: CM Sukhu Addresses Mass Rally in Rampur

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Backs GST Reforms but Calls for Balanced Enforcement

Attending the 57th GST Council meeting chaired by Union Finance Minister Nirmala Sitharaman at New Delhi's Bharat Mandapam,...

CM Sukhu Delivers Swift Action with Rs. 15.75 Crore Rural Upgrade

Fulfilling commitments made during his ‘Sarkar Gaon Ke Dwar’ visits to Bhatwari (Rohru) and Kasha-Pat (Rampur), CM Sukhu...

रिज पर छाए जाइका के ऑर्गेनिक उत्पाद, सैलानियों ने की जमकर खरीदारी

पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के...

Bal Rangmanch Mahotsav Day Two Dazzles Audiences and Challenges Festival Judges

The spotlight burned brighter, the applause echoed louder, and the stakes reached a fever pitch on Day Two...