शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

Date:

Share post:

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह ‘शिल्प 2026’ शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने पिछले दो दशकों से इस संस्थान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2003 में महज 21 विद्यार्थियों से सफर शुरू करने वाला यह विद्यालय आज देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 1,000 बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने विद्यालय के संस्थापकों सुनील और प्रीति रोहटा के दूरदर्शी प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्र में इस प्रकार के प्रतिष्ठित संस्थान को विकसित करना और सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देना एक असाधारण उपलब्धि है। उन्होंने लंदन के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित वर्ल्ड लीडर्स समिट में विद्यालय को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया।

शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के शांत और प्राकृतिक वातावरण को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आदर्श बताया और लद्दाख से लेकर दक्षिण भारत तक के विद्यार्थियों की एक ही परिसर में उपस्थिति को ‘विविधता में एकता’ का सुंदर प्रतीक करार दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जो संघर्षों से पार पाना सीख जाता है, वही इतिहास रचता है।

इस भव्य आयोजन के दौरान वर्ष 2026 के लिए स्कूल के नए पदाधिकारियों का गठन भी किया गया, जिसमें रोहठा (हेड बॉय), अर्शिता मिश्रा (हेड गर्ल), स्टैंजिन सिंगे (वाइस हेड बॉय) और तान्वी भाटिया (वाइस हेड गर्ल) नियुक्त किए गए तथा विभिन्न हाउस के कप्तानों और प्रबंधकों को भी उनके दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि को पारंपरिक शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...

संजौली-भटाकुफर टनल का भविष्य आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट पर निर्भर

फोरलेन टनल निर्माण के दौरान संजौली, भटाकुफर और ढली क्षेत्र के मकानों में आई दरारों के मुद्दे पर...