संजौली-भटाकुफर टनल का भविष्य आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट पर निर्भर

Date:

Share post:

फोरलेन टनल निर्माण के दौरान संजौली, भटाकुफर और ढली क्षेत्र के मकानों में आई दरारों के मुद्दे पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने फोरलेन प्रभावित समिति के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण कंपनियों द्वारा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों की अवहेलना और टनल कार्य से प्रभावित रिहाइशी इलाकों की सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से मंथन किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि ब्लास्टिंग के कारण मकानों को पहुंचे नुकसान के मद्देनजर फिलहाल टनल का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। प्रभावित भवनों व टनल क्षेत्र की तकनीकी जांच के लिए आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेषज्ञों की टीम क्षेत्र का एक चरणबद्ध दौरा पूरा कर चुकी है और अगले एक सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर ही टनल निर्माण के संबंध में अगला फैसला लिया जाएगा।

बैठक में समिति प्रतिनिधियों ने फोरलेन कंपनी द्वारा रोक के बावजूद गुप्त रूप से निर्माण कार्य जारी रखने का आरोप उठाया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने दोनों अतिरिक्त जिला दंडाधिकारियों (ADMs) की संयुक्त अध्यक्षता में एक विशेष जांच कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में एसडीएम शिमला ग्रामीण, लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी वृत्त के अधिशासी अभियंता और तहसीलदार शिमला ग्रामीण को शामिल किया गया है। कमेटी को 22 अक्टूबर को मौके का निरीक्षण कर टनल निर्माण की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

साक्षरता और गुणवत्ता में देश के शीर्ष राज्यों में चमका हिमाचल प्रदेश

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...

A Glorious Celebration of Culture and Talent Marks St. Thomas’ Annual celebration

St. Thomas’ School, Shimla, hosted its Annual Appreciation Day for Classes VI through XII with great zeal and...