बुराई पर अच्छाई की जीत और सनरॉक प्ले स्कूल में दशहरा उत्सव की भव्यता

Date:

Share post:

कोटखाई क्षेत्र के अग्रणी प्री-स्कूल, सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा में विजयादशमी का पावन पर्व बेहद उत्साह और सांस्कृतिक भव्यता के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन में स्कूल के नन्हें बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक स्वरूप रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे मासूम बच्चों ने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण जैसे पौराणिक पात्रों का सजीव अभिनय कर सभी का मन मोह लिया।

समारोह के दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरैईक ने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी और नन्हें-मुन्हों को इस पर्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी जैसी बुराइयों को त्यागकर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके साथ ही उन्होंने रामलीला और हिमाचल के प्रसिद्ध कुल्लू दशहरा का उल्लेख करते हुए इसे भारतीय संस्कृति व सामाजिक एकता की एक महत्वपूर्ण विरासत बताया।

प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि सनरॉक प्ले स्कूल बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। बच्चों को अपनी सभ्यता और संस्कारों से जोड़े रखने के लिए स्कूल समय-समय पर ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। उन्होंने बताया कि संस्थान में नर्सरी, के.जी. और क्रेच की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और स्कूल क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

उत्सव के इस शुभ अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों के लिए एक विशेष घोषणा भी की गई। नवरात्रि और विजयादशमी के उपलक्ष्य में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्रवेश (Admission) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके तहत नए दाखिलों की फीस में विशेष छूट प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या शैलजा अमरैईक ने सभी बच्चों, अभिभावकों और स्टाफ सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

भविष्य की नींव और सांस्कृतिक उल्लास: सनरॉक प्ले स्कूल का भव्य वार्षिक उत्सव

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Conferred with ‘Desh Ratna’ Award by Kumar Swami Ji

Attending the sacred Samagam of Jagadguru Mahabrahmarshi Kumar Swami Ji along with Lady Governor Bindu Gupta, Governor Kavinder...

शिमला से किन्नौर का सफर आसान हफ्ते में तीन दिन उड़ेगा हेलीकॉप्टर

हिमाचल प्रदेश सरकार ने दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में...

CM Sukhu Rallies Shahpur Youth Against Chitta and Honors Local Tradition

Addressing the Anti-Chitta Walkathon in Shahpur virtually from Shimla, CM Sukhu called upon citizens across Himachal Pradesh to...

Empowering Citizens Through Smart Healthcare and AI-Driven Innovations

The Software Technology Parks of India (STPI), under the Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), partnered with...