कृषि मशीनरी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तिथियां घोषित

Date:

Share post:

पहाड़ी क्षेत्रों में खेती-किसानी को अधिक आधुनिक, सुगम और मुनाफेमंद बनाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग ने एक बड़ी राहत दी है। प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर भारी अनुदान देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का ‘एग्री मशीनरी पोर्टल’ 25 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से पुनः सक्रिय किया जा रहा है। ‘सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन’ योजना के तहत पावर टिलर, पावर वीडर समेत अन्य आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीद पर पात्र किसानों को सीधा आर्थिक लाभ दिया जाएगा।

इच्छुक किसान 25 से 29 अक्तूबर 2026 तक विभागीय डीबीटी पोर्टल (agrimachinery.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 30 अक्तूबर को डिजिटल लॉटरी प्रणाली के जरिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला कृषकों को निर्धारित नियमों के अनुसार 50 प्रतिशत तक की विशेष सब्सिडी मिलेगी। विभाग ने किसानों से अपील की है कि समय रहते आवेदन करें और अनुदान का सुचारू लाभ पाने के लिए केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्मों एवं स्वीकृत मॉडल का ही चयन करें।

HP Police Sets Strict Safety Protocols to Safeguard Schoolchildren

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

बागवानों की अनदेखी और ठप विकास पर सुक्खू सरकार को घेरा

जुब्बल-नावर-कोटखाई में आयोजित नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला...

कुल्लू रियासत का इतिहास और उसके प्राचीन सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी प्राचीन साहित्य रामायण, महाभारत, विष्णु पुराण व मार्कण्डेय पुराण में कुल्लू रियासत को...

Himachal Forest Department Hosts Intensive RTI Training

In a major effort to streamline public transparency and hone administrative efficiency, the Himachal Pradesh Forest Department organized...

चम्बा में डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो 2026 का भव्य आगाज

चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित तीसरे ‘डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो-2026’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल...