तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचकर हादसे में घायल राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हमीरपुर (बडू) के कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्र सर्वेश शर्मा का कुशलक्षेम जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हॉस्टल में गिरने के कारण घायल हुए सर्वेश के मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि यह केवल दुर्घटना का मामला नहीं है, बल्कि सर्वेश एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर साइबर अपराध आर्थिक ठगी तक सीमित रहते थे, लेकिन किसी छात्र के शैक्षणिक प्रोजेक्ट और बौद्धिक संपत्ति से जुड़ा साइबर अपराध सामने आना एक अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजेश धर्माणी ने निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की पैरवी की, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। उन्होंने केंद्र सरकार, विशेषकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से साइबर अपराध के इस बदलते स्वरूप पर संज्ञान लेने की अपील की। मंत्री ने जोर देकर कहा कि डिजिटल युग में छात्रों के प्रोजेक्ट्स और तकनीकी कार्यों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय स्तर पर सख्त निगरानी व्यवस्था, मजबूत कानून और पुख्ता जांच तंत्र विकसित करना बेहद जरूरी है।
CM Felicitates Top State Sportspersons with Multi-Crore Cash Awards


