आर्य समाज स्कूल की होनहार और प्रतिभावान छात्रा गीतांजलि ने टेबल टेनिस के मैदान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। ‘स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SGFI) द्वारा आयोजित होने वाले आगामी टेबल टेनिस स्कूल नेशनल गेम्स (राष्ट्रीय स्तर) के लिए गीतांजलि का चयन हुआ है।
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से अपने खेल का सफर शुरू करने वाली गीतांजलि ने पहली बार अंडर-14 स्कूल टूर्नामेंट में कदम रखा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला ज़िले का प्रतिनिधित्व करते हुए उसने अपने शानदार खेल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सीधे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।
यह ऐतिहासिक सफलता पूरे आर्य समाज स्कूल परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए एक बेहद गर्व का पल है।
Mountain Resilience: 12 Himachal Villages Rewrite the Climate Playbook


