लवी मेले में पहली बार सजा साहित्य सम्मेलन, 45 कवियों ने बांधा समां

Date:

Share post:

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के इतिहास में इस साल एक नया अध्याय जुड़ गया है। मेले के दौरान पहली बार भव्य साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 45 कवियों ने अपनी शानदार रचनाओं से संस्कृति, इतिहास और सामाजिक सरोकारों के रंग बिखेरे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपायुक्त एवं मेला समिति अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने सभी कवियों को पारंपरिक टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया।

सम्मेलन का आगाज करते हुए उपायुक्त ने सैकड़ों साल पुराने दौर को याद किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को यह सोचना चाहिए कि जब सड़कें और संचार के आधुनिक साधन नहीं थे, तब दूर-दराज के व्यापारी किन मुश्किलों को पार कर लवी मेले में पहुंचते होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं का अपनी जड़ों और इस मेले के गौरवशाली इतिहास से जुड़ना बेहद जरूरी है, ताकि यह विरासत आगे बढ़ सके। इसी कड़ी में इस बार स्थानीय लोगों के सहयोग से एक खास प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें पुराने समय में व्यापार होने वाली दुर्लभ वस्तुओं को दिखाया गया है।

नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने के लिए इस बार स्कूली बच्चों के बीच मेले के इतिहास और बदलावों पर भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। उपायुक्त ने बताया कि इस बहाने बच्चों ने अपने घर के बुजुर्गों के साथ बैठकर पुराने किस्से और परंपराएं जानीं, जो एक बेहद सार्थक पहल रही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी साहित्यकारों को मंच देने के लिए ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलता रहेगा।

मंच पर मौजूद लगभग 45 कवियों ने अपनी मौलिक रचनाओं से समां बांध दिया। जहां एक तरफ कविताओं में लवी मेले की समृद्ध परंपरा और बदलते वक्त की झलक दिखी, वहीं दूसरी तरफ ‘चिट्टे’ जैसे जानलेवा नशे पर कड़ा प्रहार करते हुए युवाओं को जागरूक भी किया गया। इस ऐतिहासिक शुरुआत के लिए सभी रचनाकारों ने मेला समिति और भाषा एवं संस्कृति विभाग का आभार जताया।

पंन्द्राणु में विकास की बहार : नया स्वास्थ्य केंद्र और खेलों को बढ़ावा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal’s Dental Sector Gets ₹18 Crore Tech Overhaul

CM Sukhu has announced an additional allocation of ₹18 crore to upgrade dental healthcare infrastructure across Himachal Pradesh,...

पंन्द्राणु में विकास की बहार : नया स्वास्थ्य केंद्र और खेलों को बढ़ावा

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने जुब्बल-कोटखाई दौरे के दौरान पंन्द्राणु पंचायत को 1.74 करोड़ रुपये की लागत...

हिमाचल के स्वाभिमान की जीत और आत्मनिर्भरता की नई भोर

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता...

हिमाचल के अधिकारों की रक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने...