जब नानक ने बीस रुपयों से,
भूखे साधु-संतों को भोजन करवाया था।
पिता को पुत्र का यह कृत्य,
एक पल भी रास न आया था।
हाय! जिस धन को कमाने में,
दिन-रात पसीना बहाया था।
पुत्र ने एक ही पल में उसको,
साधु-संतों पर लुटाया था।
पिता सोचते रहे मन ही मन,
आखिर इस बालक का क्या होगा?
जो धन की कीमत नहीं समझता,
उसका भविष्य भला कैसा होगा?
उन्हें कहाँ मालूम था कि उनका पुत्र,
कोई साधारण इंसान नहीं कहलाएगा।
वह जगतगुरु बाबा नानक बनकर,
पूरी दुनिया को राह दिखाएगा।
बीस रुपयों से शुरू हुआ वह लंगर,
सेवा की मिसाल बन जाएगा।
जब तक दुनिया रहेगी कायम,
नानक का संदेश गूँजता जाएगा।



