केंद्रीय विद्यालयों की संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता; केवी जाखू ने अर्जित किए नए कीर्तिमान

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 25 अगस्त, 2015, शिमला

नैशनल प्रतियोगिता के लिए 42 खिलाडिय़ों का चयन केंद्रीय विद्यालय जाखू के छात्रों ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है और कई उपलब्धियां हासिल की है। केंद्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ संभाग (चंडीगढ़ रीजन) द्वारा 9 से 14 अगस्त तक विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में भी जाखू हिल्स शिमला ने अपने पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपनी उपलब्धियों में नए कीर्तिमान बनाए हैं। संभागीय स्तर पर कुल 112 प्रतिभा खिलाडिय़ों ने प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। जिसमें टीम इवेंट्स में बास्केट बॉल अंडर-19 बालिका वर्ग, बास्केट बालू अंडर-14 बालिका वर्ग, वालीबॉल अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बालक वर्ग में अंडर 19 बास्केटबॉल रजत पदक और बास्केटबॉल अंडर -14 बालक वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार एकल प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण पदक, 6 रजत और 5 कांस्य पदक प्राप्त किए है।

केवी के प्राचार्य एसके मिश्रा ने खेल प्रतियोगिताओं में उपलब्धियों हासिल करने वाले छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने विद्यालय की इन उपलब्धियों का श्रेय विद्यालय के जुझारू एवं निष्ठावान और युवा शारीरिक शिक्षक विशाल सिंह को दिया है, जो विद्यालय समय के बाद सुनियोजित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के साथ नियमित कड़ी मेहतन व संलग्न से अपनी सेवाएं दे रहे है। प्राचार्यों ने कहा कि विशाल सिंह केंद्रीय विद्यालय संगठन में पिछले चार वर्षों से वॉलीबॉल नैशनल कोच की भूमिका निभा रहे है, जो स्कूल के लिए गौरव की बात है।

इस वर्ष 42 छात्रों का केवि नैशनल के लिए केवि जाखू शिमला के शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्कूल के 42 खिलाडिय़ों का विभिन्न खेल-स्पर्धाओं में चयन हुआ है। प्राचार्य एसके मिश्रा के विगत 4 वर्षों के कार्यकाल में खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं के लिए विद्यालय में प्रदान की गई सुविधाओं व कुशल प्रशिक्षकों की बदौलत स्कूल लगातार गत चार वर्षों से खेलकूद के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहा है और निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकूल के लिए उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

रामायण महाकाव्य के रचनाकार : ऋषि बाल्मिकी

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी जी हां, रत्नाकर नाम से जाना जाने वाला यही व्यक्ति प्रसिद्ध ऋषि व...

चौपाल में जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर करारा हमला

नेरवा में आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...

Himachal and Haryana Share Spirit of Harmony and Public Service

Highlighting the vital role of unity, social responsibility, and entrepreneurship in nation-building, Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta made...

Smart Governance Meets the Mountains: Himachal Launches Digital Grid

Under the visionary leadership of Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh is undergoing a sweeping technological...