April 21, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों की बैठक

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 8 फरवरी, 2016, शिमला

Womens-day.8.2.16aनिदेशक महिला एवं बाल विकास जे आर कटवाल ने आज यहां कहा कि 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह शिमला में आयोजित किया जाएगा। वह आज यहां समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। कटवाल ने कहा कि इस समारोह में प्रदेश भर से महिलाएं हिस्सा लेंगी और इसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। समारोह में विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थानों, स्वयं सहायता समूहों सहित अन्य संस्थानों द्वारा भी स्टाल लगाए जाएंगे।

Womens-day.8.2.16उन्होंने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल आदि का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को समारोह के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सदस्य सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण यशवंत सिंह चोगल, संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सुमन रावत और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

मानवता की पहल : मशोबरा में सफल रक्तदान शिविर

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में स्टाफ नर्स रहीं स्व. सीमा सरस्वती की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर...

Himachal Announces Temporary Salary Deferral Plan

The Government of Himachal Pradesh has announced a temporary deferment of a portion of monthly salaries for certain...

हिमाचल : धातु अभिलेख, संदर्भ चंबा – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) पत्थर की तरह ही धातु कठोर और स्थाई होते हैं, इसी लिए...

C&TS Moves from Shimla to Hamirpur

In a major administrative move aimed at decongesting Shimla and implementing a key budget announcement of Chief Minister...