हिन्दी में सूर्यकांत और विकास रहे अव्वल; शांकली स्कूल में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Date:

Share post:

HindiShankli.14.9.16
राजकीय माध्यमिक पाठशाला शांकली में हिन्दी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 14 सितम्बर, 2016, शिमला

राजकीय माध्यमिक पाठशाला शांकली में हिन्दी दिवस पर भाषण, काव्यपाठ एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके तहत भाषण प्रतियोगिता में सूर्यकांत पहले, साहिल दूसरे तथा रितिका और सविता तीसरे स्थान पर रही। काव्यपाठ में विकास पहले, पूजा दूसरे और प्रांजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। भाषण एवं काव्यपाठ के अलावा क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

अध्यापक महेश कुमार के अनुसार इस आयोजन में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि पाठशाला में समय-समय पर अलग-अलग गतिविधियों का आयोजित किया जाता है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली बच्चों को हिन्दी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय भाषा है और इसके प्रचार एवं प्रसार के लिए ही हिन्दी दिवस को मनाया जाता है। उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी रहे विद्यार्थियों को बधाई दी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Congress Protests Over Ram Mandir Donation Row in Shimla

The Himachal Pradesh Congress on Tuesday held a symbolic demonstration in Shimla over alleged discrepancies in the management...

सतलुज पर विवाद: फिल्म के नैरेटिव को लेकर उठे सवाल

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही हटा दी गई,...

Sukhu Opens OBC Commission Office in Dharamshala

CM Sukhu on Tuesday virtually inaugurated the new office of the Himachal Pradesh State Commission for Backward Classes...

Sukhu Powers Up Sujanpur with New Sub-Station

CM Sukhu on Tuesday virtually inaugurated a 33/11 kV power sub-station at Patlander (Ansla) in Sujanpur Assembly constituency...