February 24, 2026

विद्यार्थी जीवन में पढाई के साथ खेल का विशेष महत्व — राकेश कुमार प्रजापति

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 5 जुलाई, 2017, शिमला

विद्यार्थी जीवन में पढाई के साथ खेल का विशेष महत्व है। वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों व युवाओं का खेलो में रूचि बढाना बहुत आवश्यक हो गया है। यह बात आज अतिरिक्त उपायुक्त शिमला, राकेश कुमार प्रजापति ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित चार दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि खेलों का मानव-जीवन में विशेष महत्व है। खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में तीव्रता से फैल रही नशे की प्रवृति को काफी हद तक कमी लाई जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को इंडोर व आउटडोर खेलों की आदत डालने की प्रवृति को बढ़ावा देने पर बल दिया।  उन्होंने बताया कि जिला बैंडमिंटन संगठन शिमला द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संगठन जिले के दूरदराज, ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को उभारने का सुअवसर प्रदान कर रहा है।

विजय धौटा, सचिव, जिला बैडमिंटन संगठन शिमला ने बताया कि 5 जुलाई से 8 जुलाई, 2017 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शिमला, रोहडू, जुब्बल, कोटखाई, ठियोग के 150 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13, 15, 17 तथा 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों का चयन राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता के लिए होगा।उन्होंने बताया कि 25 जुलाई से राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में ही होगा।

इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संगठन शिमला के उपाध्यक्ष चुन्नी लाल, तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Eases CBSE Cadre Norms, Safeguards Teachers

Responding to growing unease among teachers in state-run institutions, the Government of Himachal Pradesh has introduced partial changes...

जल है जीवन: निरंकारी मिशन का जल संरक्षण संदेश

जल प्रकृति का अनमोल उपहार है, जीवन की आधारशिला और मानव सभ्यता की जीवनरेखा। स्वच्छ और संरक्षित जल...

This Day in History

1455 Gutenberg Bible Printed: The Gutenberg Bible, the first major book produced using movable type, was completed in Mainz,...

Today, 23 February, 2026 : World Peace & Understanding Day

This day is dedicated to promoting harmony, cooperation, and goodwill among people across the globe. It encourages individuals...