April 18, 2026

शिमला पुलिस ने नशा निवारण का व्यापक अभियान आरंभ किया

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 12 सितम्बर, 2017, शिमला

जिला पुलिस शिमला ने मादक पदार्थों के निवारण, भांग उखाड़ने और नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं व बच्चों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है।  पुलिस अधीक्षक शिमला सौम्या सांबशिवन ने जिला के सभी पुलिस थाना प्रभारियों और चैकी प्रभारियों को पुलिस थाना व चैकी परिसर के आसपास तथा अन्य सभी क्षेत्रों में उगे भांग के पौधों को उखाड़ने के निर्देश दिए हैं। वह इस कार्य को करने के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों का सहयोग लेंगे।

सौम्या सांबशिवन ने इस कार्य की दैनिक रिपोर्ट नियमित रूप से पुलिस अधीक्षक शिमला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। वह यह रिपोर्ट रोजनामचा में भी दर्ज करेंगे। उन्हें मादक द्रव्य पदार्थों से संबंधित सूचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर एकत्रित करने और मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मादक पदार्थों के अभियोगों को पंजीकृत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

थाना प्रभारी और चैकी प्रभारी इस मुहिम की सूचना प्रतिदिन प्राथमिकता के आधार पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक को प्रेषित भी करेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं, बच्चांे व आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान आरंभ किया गया है। उन्होंने मादक पदार्थों के हानिकारक प्रयोगों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में पंचायत अधिकारी, युवाओं व स्कूली बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि नशा सेवन से मानव का स्वास्थ्य खराब होता है और मानसिक रूप से भी वह अस्वस्थ हो जाता है। नशा समाज और आम आदमी के व्यक्तित्व पर भी विपरीत प्रभाव डालता है, इसलिए सभी का यह दायित्व है कि विभिन्न प्रकार के नशे के निवारण के लिए सदैव प्रयासरत रहें और स्वच्छ तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Launches Sharp Attack on BJP, TMC

Himachal Pradesh CM Sukhu, campaigning for the Congress party, addressed a press conference in Kolkata today where he...

रोजगार कार्यालय शिमला का कैंपस इंटरव्यू कार्यक्रम

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।...

आयुष हॉस्पिटल का विशेष ब्लड टेस्ट शिविर

आम जनता को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयुष हॉस्पिटल द्वारा 18...

Focus on Wellness : CBSE Training at St. Thomas’ School

A one-day workshop focused on promoting mental health and wellness among students was organised by the Central Board...