April 18, 2026

स्कूली बच्चों की सुरक्षा बारे आवश्यक दिशा – निर्देश

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 12 सितम्बर, 2017, शिमला

रयान इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली की घटना को मध्य नजर रखते हुए जिला के सभी स्कूलों में बाल यौन शोषण को रोकने व छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए आज उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित की।

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन बाल यौन शोषण के बारे में सभी विद्यार्थियों को जागरूक करने के विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने अभिभावकों व अध्यापकों से विशेषकर सात वर्ष तक के विद्यार्थियों को बाल यौन शोषण के बारे में शिक्षित करने को कहा।

ठाकुर ने कहा कि सरकारी व गैर सरकारी स्कलों के शौचालय के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन द्वारा सात वर्ष तक के बच्चों को शौचालय अकेले नहीं भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि गैर सरकारी स्कूलों में अध्यापकों तथा अन्य सभी कर्मचारियों की नियुक्ति से पूर्व पुलिस द्वारा उनके चरित्र की जांच पड़ताल अवश्य करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंशकालिक कर्मचारियों के आधार कार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज लेना भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन बाल यौन शोषण के बारे में सभी विद्यार्थियों को जागरूक करने के विशेष अभियान चलाएं।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी लॉ एंड आर्डर हेमिस नेगी, प्रोटोकॉल सुनील शर्मा, उपमंडलाधिकारी, उपनिदेशक शिक्षा तथा गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य व स्कूल प्रबंधक उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Tara Hall Marathon Blends Health, Spirit, and Community

Loreto Convent Tara Hall organised a spirited marathon for students of Classes V to XII on Saturday, drawing...

Himachal Drug Network Busted, SBI Employee Arrested

In a major breakthrough in an ongoing narcotics investigation, police in Jubbal area of Shimla district have dismantled...

NITI Aayog Unveils Travel Anthology “Divya Bharat”

NITI Aayog today launched an anthology titled “Divya Bharat: A Window to the Soul of India”, aimed at...

Scientists Probe Black Holes in Dwarf Galaxies

A new study has explored whether dwarf spheroidal galaxies orbiting the Milky Way may host black holes, offering...