ढली स्कूल में दी संविधान की जानकारी; विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र सम्मानित

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 24 नवंबर, 2017, शिमला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली में एनसीसी एवं साम्प्रदायिक सद्भावना दिवस मनाया गया। इस साम्प्रदायिक साप्ताहिक कार्यक्रम में एनसीसी व स्कूल के सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रधानाचार्य रंजीत सिंह रोलक ने साम्प्रदायिक सद्भावना को लेकर छात्रों को संबोधित किया व एनसीसी सीटीओ केयर टेकर ऑफिसर पूनम ठाकुर ने सभी बच्चों को संविधान के विषय में जानकारी दी। समयानुसार प्रार्थना सभा में 11 बजे प्रस्तावना भी पढ़ी गई। विद्यालय के सभी अध्यापकों के सहयोग से स्कूल के प्रांगण की सफाई की गई व सद्भावना रैली का आयोजन भी किया गया। एनसीसी छात्रों द्वारा निबंध लेखन, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता की प्रस्तुति दी गई जिसमें वरिष्ठ छात्रों में निबंध लेखन में जमा एक से प्रियंका प्रथम व शुभम द्वितीय, लीना 10वीं कक्षा की छात्रा तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ छात्रों में 8वीं की मनीषा प्रथम, 8वीं की ही भूमिका द्वितीय व 7वीं कक्षा के गाविंद तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन में वरिष्ठ छात्रों में कमलेश जमा एक और गौरव 9वीं, मनीषा 9वीं द्वितीय किशन 10वीं तृतीय स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी की प्रिया प्रथम, टेक सिंह द्वितीय व अनिशा तृतीय रही। पेंटिंग में वरिष्ठ कमलेश जमा एक प्रथम, अनिल 10वीं द्वितीय, आयुश 9वीं तृतीय स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में 8वीं कक्षा के जोगिंद्र प्रथम, रोहित द्वितीय व मुकेश तृतीय रहा।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

पति-परमेश्वर : कहानी

रणजोध सिंह - नालागढ़ उस दिन होली का दिन था, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक व विद्यार्थी मिलकर महाविद्यालय परिसर...

AI and Gene Therapy Era Union Minister Outlines Future of Indian Medicine

Highlighting India's rapid transformation into a global medical powerhouse, Union Minister of State for Science and Technology Dr....

Green Jobs and Clean Cities India’s Circular Economy Gains Momentum

Championing a transformative shift from a linear "take-make-waste" model to a sustainable future, Union Minister for Environment, Forest...

Himalayan Thrills 13th MTB Shimla Kicks Off in Kufri

Prepare for the ultimate test of grit and endurance as the 13th edition of MTB Shimla, powered by...