पुष्पोत्सव से महका गेयटी थिएटर का रिहर्सल रूम

Date:

Share post:

कीकली रिपोर्टर, 30 मई, 2019, शिमला

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं शिमला ऐमेच्योर गार्डनिंग एवं इकोलॉजिकल सोसायटी द्वारा आयोजित फ्लावर शो गेयटी थियेटर के रिहर्सल रूम में आयोजित किया गया, जिसमें शिमला नगर के 12 स्कूलों के 115 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण समारोह कौशल विकास निगम की महाप्रबंधक डॉ. अनुरिता सक्सेना द्वारा किया गया I
उन्होंने बताया कि मोनाल पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, छोटा शिमला, टुटू तथा केंद्रीय विद्यालय जतोग, ब्लू बैल्ज पब्लिक स्कूल, डीएवी महात्मा आनन्द स्वामी टुटू, राष्ट्रीय विद्या केंद्र कसुम्पटी, ऑकलैंड हाउस स्कूल (छात्र-छात्राओं), लोरेटो पब्लिक स्कूल और हैप्पी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस विद्यार्थियों द्वारा पुष्प प्रबंधन, फूल की पंखुड़ियों से रंगोली का निर्माण, फूलों की व्यवस्था, सब्जियों, फलों व फूलों से बने खिलौने, फ़ोटो डिस्प्ले, फूलों की पहचान व फूलदान का निर्माण इन पांच चरणों में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि बेकार सामग्री से गुलदस्तों का निर्माण तथा फोटो प्रदर्शनी में भाग लिया।

स्कूली बच्चों ने बड़ी खूबसूरती से फूलों, फलों व सब्जियों के माध्यम से अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया जिसमें लोरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी ने सभी चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये ।

दूसरे स्थान पर ऑकलैंड हाउस स्कूल गर्ल्स रहा जबकि तीसरे स्थान पर मोनाल पब्लिक स्कूल संजौली रहा। अध्यक्ष आर एल जैन ने बताया कि 1 जून को रिज में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर सेजेस की सचिव पदमिनी परमार के अलावा अन्य सदस्य शैलेंद्र सिंह व पी सी ठाकुर उपस्थित रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Hails BBMB Verdict as a Triumph for 75 Lakh Himachalis

In a landmark verdict for Himachal Pradesh's financial rights, the Supreme Court ruled in favor of the state...

CM Sukhu Launches ‘Sukhi Parivar Yojana’ at Mehla

CM Sukhu presided over the ‘Sarkar Gaon Ke Dwaar’ initiative at Mehla, a remote village in the Bharmaur...

Self Geo-Tagging Launched Under PMAY-G in Himachal Pradesh

The Rural Development Department of Himachal Pradesh has introduced a self geo-tagging facility under the Pradhan Mantri Awaas...

शैमराॅक बटरकप्स प्री-स्कूल का वार्षिक उत्सव: नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शिमला के जाने-माने शैमराॅक बटरकप्स प्री-स्कूल (Shemrock Buttercups Pre-School) ने अपना वार्षिक उत्सव बेहद हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों...