यूक्रेन में फंसे प्रदेश वासियों की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित वापिस लाने के प्रयासों बारे मुख्य मंत्री का वक्तव्य

Date:

Share post:

रूस और यूक्रेन के बीच भू-राजनीतिक तनाव और विवाद का बढ़ना पूरे अतंर्राष्ट्रीय समुदाय और हमारे देश के लिए भी चिंता का विषय है। यूक्रेन में भारतीय नागरिकों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षा को लेकर हम सभी चिंतित एक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लगभग 130 लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जैसे-जैसे जानकारी प्राप्त हो रही है, यह संख्या बढ़ भी सकती है। प्रदेश सरकार इन लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क में है। इस मुद्दे पर मैंने विदेश मंत्री श्री एस0 जयशंकर को पत्र भी लिखा है और अनुरोध किया है कि हमारे लोगों को जल्द से जल्द वहां से निकाल भारत में सुरक्षित वापिस लाने के लिए हर संभव उपाय करें। प्रदेश सरकार इस संबंध में कोई भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगी। मुख्य सचिव की आज सुबह भी इस बारे विदेश सचिव से बात हुई है। यूक्रेन में एयरस्पेस बंद होने के कारण वहां से सीधी विमान सेवा संभव नहीं है। यूक्रेन के साथ भू-सीमा सांझा करने वाले देशों- पौलेंड, हंगरी स्लोवेक रिपब्लिक और रोमानिया, में विदेश मंत्रालय ने अपने दलों की तैनाती की है।

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सड़क मार्ग से वहां ले जाकर इन देशों से विशेष विमान सेवा के माध्यम से भारत लाने का प्रयास विदेश मंत्रालय कर रहा है। इस संदर्भ में यक्रेन और नई दिल्ली में हेल्पलाइन स्थापित की गई है। विदेश मंत्रालय ने वहां फंसे लोगों को निःशुल्क वापिस लाने के लिए एयर इण्डिया के विशेष विमान इन देशों में भेजे हैं और वे इन लोगों को लेकर भारत लौट रहे हैं। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें हवाई अड्डे पर लेने हेतु व आर०टी०पी०सी०आर० टेस्ट करवाने और एचआरटीसी/ एचपीटीडीसी की बसों के माध्यम से प्रदेश में उन्हे वापिस घर पहुंचाने की व्यवस्था हमारा हिमाचल भवन स्थित रेज़िडेंट कमीशनर कार्यालय करेगा। इसके लिए सारा खर्चा भी प्रदेश सरकार वहन करेगी। __ अध्यक्ष महोदय, मैं सदन को बताना चाहूंगा कि एक विमान बुखारेस्ट से दिल्ली आ रहा है जो भारतीय समय के अनुसार आज सांय 7 बजे दिल्ली पहुंचेगा जिसमें 15 प्रदेश वासी भी है। एक अन्य विमान बुखारेस्ट से मुंबई आ रहा है जो भारतीय समय के अनुसार कल प्रातः 2 बजे मुंबई पहुंचेगा जिसमें 17 प्रदेश वासी भी शामिल है। मैं सदन के माध्यम से यूक्रेन में फंसे प्रदेश वासियों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहूंगा कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

BCS Shimla Launches 9-Day Elite Football Camp

Young football enthusiasts have a golden opportunity to elevate their game this summer under the guidance of Indian...

पहाड़ी व्यंजनों का मुकाबला: आईएचएम कुफरी में दिखा हुनर

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के मुख्य आकर्षण 'शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव' के तहत आज आईएचएम शिमला (कुफरी) में पाक...

शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026: ‘MAA’ थीम पर महानाटी से जागरूक होगा समाज

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 इस बार मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक बड़ा और संवेदनशील संदेश देने जा रहा...

देवभूमि से पर्यावरण का संदेश: संजय भुटानी ने रोपी ‘त्रिवेणी’

हिमाचल प्रदेश की पावन धरा (देवभूमि) हमें शुद्ध पर्यावरण का संदेश देती है और इस संदेश को धरातल...