कोविड अनुरूप व्यवहार का पूरी तरह से अनुपालन करने की अत्यन्त आवश्यकता

Date:

Share post:

कोविड की स्थिति कुछ हद तक सामान्य होने के उपरान्त दो साल पश्चात हम सामान्य जीवन यापन की ओर बड़ने लगे हैं , पर फिर भी हमे कोविड अनुरूप व्यवहार का पूरी तरह से अनुपालन करने की अत्यन्त आवश्यकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने जनसमुदाय से अपील करते हुए कहा कि वह भीड़ -भाड़ वाली जगह में बिना मास्क के न जाएँ , हाथों को बार बार अच्छी तरह से साबुन पानी से धोएँ | बुखार, खांसी, सिरदर्द, गले में खराश इत्यादि (SARI/ILI Symptoms) लक्षण आने पर खुद को आइसोलेट करे और तुरंत कोविड की जांच (आरटीपीसीआर) करवाए तथा अपना कोविड टीकाकरण नियत तिथियों मे लगवाना सुनिश्चित करे|

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिमला ने कोविड टीकाकरण के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश स्कूलो मे कोविड टीकाकरण की सुविधा का लाभ नही उठा सके उनके लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल मे विशेष सत्रों का आयोजन किया जा रहा है | 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए हर शनिवार को तथा 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के लिए सोमवार से शुक्रवार को टीकाकरण का विशेष सत्र की सुविधा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल मे उपलब्ध करवाई जा रही है | साथ ही कोविशील्ड (covisheild) की प्रीकोशन डोज़ (Precaution Dose ) 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तथा फ्रनटलाइन वर्कर। हैल्थकेयर वर्कर के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर उपलब्ध रहेगी। जनसाधारण से अपील कि जाती है कि वे इस सुविधा का फायदा उठाएं तथा कोविड टीकाकरण मे अपना सहयोग दें।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...