April 17, 2026

रोटरी क्लब शिमला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर रोटरी क्लब शिमला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप मंे शिरकत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस चिकित्सकों का समाज के प्रति योगदान के सम्मान में मनाया जाता है। भारत में पहली बार राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 1991 में मनाया गया था, जो प्रख्यात चिकित्सक शिक्षाविद एवं राजनीतिज्ञ डाॅ. बीसी राॅय की जयंती के उपलक्ष्य पर 01 जुलाई को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का हमारे दैनिक जीवन के साथ-साथ समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान रहता है। पूरे विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है जब मरीजों के तीमारदारों ने भी कोरोना महामारी के मरीजों को नकार दिया था, उस समय चिकित्सकों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए समाज एवं पूरे विश्व को इस महामारी से बचाया है।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब समय-समय पर मानवीय कल्याण के प्रति अनेकों गतिविधियों का आयोजन करती आ रही है, जिससे समाज के अलग-अलग वर्गों को इसका लाभ प्राप्त होता रहता है। उन्होंने इस दौरान शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके द्वारा दिए गए योगदान के प्रति स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी अपने बहुमूल्य विचार तथा सुझाव साझा किए। इस दौरान अध्यक्ष रोटरी क्लब शिमला डाॅ. जेके पाठक ने चिकित्सकों के योगदान तथा रोटरी क्लब द्वारा की जा रही अनेकों गतिविधियों के बारे में भी अवगत करवाया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब सचिव डाॅ. आशा मारिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

डीएवी गजेड़ी: 10वीं में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं कक्षा के परिणाम में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, गजेड़ी (ठियोग) के विद्यार्थियों ने शानदार...

राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को, सुलझेंगे कई मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 मई, 2026 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के मामलों की सुनवाई...

H.P. Cabinet Hikes MSP, Clears 1,500 Jobs

The Himachal Pradesh Cabinet, chaired by CM Sukhu, on Friday approved a series of major decisions, including an...

Aadhaar Update Camps in Schools from April 20

The Department of Digital Technologies and Governance has announced that mandatory biometric update camps will be held in...