मैं उनको प्रणाम करता हूँ

Date:

Share post:

भीम सिंह, गांव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।

गोली, बम्बों की आवाजें
जिन्हें नहीं डरा पाती हैं
जिनकी गोली दुश्मन का
सीना चीर निकल जाती है
मैं उनका गुणगान करता हूं
मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।

जो रात दिन सीमाओं पर
खड़े होकर पहरा देते हैं
गर्मी, सर्दी, बरसात के
हर मौसम में डटे रहते हैं
मैं उनका गुणगान करता हूं
मैं उनको प्रणाम करता हूँ ।

जिनकी सुरक्षा मे हम सब
सुरक्षित हैं आजाद हैं
जिनके बलिदानों से देश का
कण-कण खुशहाल, आबाद है
मैं उनका गुणगान करता हूं
मैं उनको प्रणाम करता हूं।

जो हमारे लिए जीते हैं
जो हमारे लिए मर जाते हैं
जो अपने सुख की परवाह नहीं करते
जान तक वतन पर लुटा जाते हैं
मैं उनका गुणगान करता हूं
मैं उनको प्रणाम करता हूँ।

जिन्हें देख कर दुश्मन की
साँसें तक रुक जाती हैं
जिनके साहस शौर्य के आगे
दुश्मन की गर्दन झुक जाती है
मैं उनका गुणगान करता हूं
मैं उनको प्रणाम करता हूँ।

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Campus Buzzes with Energy as Auckland House Hosts Annual Carnival

Laughter, music and excitement filled the air as Auckland House School hosted its much-anticipated Annual Carnival, turning the...

This Day In History

1431 Joan of Arc was executed by burning at the stake in Rouen, France 1814 The First Treaty of Paris was...

Today, 30 May, 2026 : International Day of Potato

International Day of Potato, observed annually on 30 May, is a global observance established by the United Nations...

Dope Test Made Mandatory for Govt Jobs: CM

CM Sukhu has directed that dope testing be made mandatory for all individuals before joining government service, as...