विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में सर्कुलर रोड का निरीक्षण

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए शहर के सर्कुलर रोड का निरीक्षण किया ताकि इस मार्ग पर जमीन अधिग्रहण कर चौड़ा किया जा सके और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को सुविधा हो सके। इस दौरान विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी, उपमण्डल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंदर कुमार सहित राजस्व विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सचिवालय से होते हुए संजौली चौक, इंदिरा गाँधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल, छोटा शिमला होकर वापस सचिवालय पहुंचे। इससे पूर्व सचिवालय में अधिकारीयों के साथ इस सन्दर्भ में आयोजित बैठक के उपरांत पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने प्रदेश के लोगों को ईद की बधाई दी और उनके सुखद भविष्य की मंगल कामना की। उन्होंने बताया कि शिमला प्रदेश की राजनीतिक, प्रशासनिक और पर्यटन राजधानी है इसलिए यहाँ सुगम यातायात होना बेहद आवश्यक है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार शहर के सर्कुलर रोड का आज निरीक्षण कर जाम से सम्बंधित सभी बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जिन-जिन स्थानों पर व्यस्ततम समय जाम की स्थिति रहती है उन जगहों को चिन्हित किया जायेगा और वहां मार्ग को चौड़ा करने के लिए जमीन अधिग्रहण की दिशा में कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए एक समिति का गठन किया जायेगा जो इसकी विस्तृत कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श उपरांत इसे क्रियान्वित करेगी। इसके अतिरिक्त, रिंग रोड पर प्रस्तावित पार्किंग निर्माण जोकि पिछले 05 सालों से केवल कागज़ों तक सिमित रहे, उन्हें धरातल पर उतारने के प्रयास भी किये जायेंगे ताकि शिमला आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की उचित सुविधा उपलब्ध हो सके। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लगभग 1700 करोड़ रुपए की लगत से वर्ल्ड बैंक की सहायता से जो रोपवे शिमला के लिए आ रहा है उससे भी आने वाले समय में शिमला शहर को जाम से रहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में आज सर्कुलर रोड से शुरुआत की गई है और आने वाले समय में अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी सुगम यातायात के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Red Cross Society Mandi Provides Financial Aid to Orphaned Children

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Sukhu Encourages Tissa Students to Chase Dreams Without Fear

Moments of candid advice and lively curiosity filled the room as Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu sat...

Digital Shift for HP e-Gazette Name Change Applications Next Month

Applying for name changes or corrections in Himachal Pradesh’s e-Gazette will soon be entirely digital. According to a...

Himachali Hospitality Meets Governance as CM Sukhu Visits Dehgran

Breaking away from standard VIP visits, CM Sukhu brought the ‘Sarkar Gaon Ke Dwar’ initiative to the remote...

Tiny Feet and Big Spirit at the AHSB Junior Sports Meet 2026

Energy and team spirit filled the air at Auckland House School for Boys, Shimla, as the Junior Section...