March 25, 2026

सुक्खू के संघर्षों से 22 खिलाड़ियों को सुरक्षित नई दिल्ली पहुंचाया गया

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को सुरक्षित बचाया गया। ये खिलाड़ी कर्नाटक के शिमोगा में 7 से 9 जुलाई तक आयोजित 40वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने के उपरांत वीरवार दोपहर रेलगाड़ी के माध्यम से नई दिल्ली लौटे थे। इस टीम में 9 लड़के, 10 लड़कियां, 2 कोच और एक मैनेजर शामिल हैं।

क्षेत्र में जलभराव के कारण पूरी टीम आईएसबीटी नई दिल्ली में फंस गई। टीम के कोच अश्विनी कुमार ने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर संपर्क किया। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती को उन्हें सुरक्षित बचाने के निर्देश दिए। आवासीय आयुक्त एवं नई दिल्ली में मुख्यमंत्री के ओएसडी के.एस. बांश्टू ने हिमाचल भवन लाए गए खिलाड़ियों से भेंट की। राज्य सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

आम आदमी

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

SBI की पहल से दुखी परिवार को मिला आर्थिक सहारा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की घनाहट्टी शाखा ने संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश करते हुए एक दुखी...

This Day in History

1882 Tuberculosis Bacterium Identified: Dr. Robert Koch discovered Mycobacterium tuberculosis, paving the way for modern methods of diagnosing and...

Today, 24 March, 2026 : World Tuberculosis Day

Every year on 24 March, the world observes World Tuberculosis (TB) Day to raise awareness about the disease,...

Himachal Promotes Science and Sustainability

Himachal Pradesh has earmarked Rs 20 crore in the state budget for the Himachal Pradesh Council for Science,...