शिमला विंटर कार्निवाल: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पर्यटन का महामेला

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि 25 से 31 दिसंबर 2023 तक आयोजित किया जाने वाले विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर सभी विभाग मिलकर कार्य करें ताकि कार्निवाल का बेहतर आयोजन सुनिश्चित हो सके। विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि 25 दिसंबर को कार्निवाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से करवाया जायेगा। इस दौरान महिलाओं की महानाटी मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके अतिरिक्त, विभिन्न जिलों से आये कलाकारों द्वारा कल्चरल परेड भी निकली जाएगी।

शिमला विंटर कार्निवाल: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पर्यटन का महामेला

कार्यक्रम के लिए रिज मैदान पर स्टेज बनाया जायेगा तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष व रोटरी टाउन हॉल के समीप भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवाल में 25 से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन पर्यटकों और स्थानीय लोगों को विभिन्न जिलों के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, गेयटी थिएटर में भी प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें थिएटर फेस्टिवल, सूफी गायन, कवाली आदि शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्निवाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा मॉल रोड बिज़नेस एसोसिएशन द्वारा स्टाल स्थापित किये जायेंगे। 

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बैठक का सञ्चालन किया और कार्निवाल की तैयारियों को लेकर रूपरेखा उपायुक्त के समक्ष रखी।बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत कुमार भरद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, उपमण्डल दण्डाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता, सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1493 Columbus Discovers Dominica: During his second voyage to the Americas, Christopher Columbus caught his first glimpse of the...

Today, 3 Nov, 2026 : The International Day for Biosphere Reserves

Observed annually on November 3, the International Day for Biosphere Reserves was established by UNESCO in 2021 to...

Aditya L1 Unveils Surprising Asymmetric Twist in Solar Eruptions

India’s maiden space-based solar observatory, Aditya-L1, has unlocked critical new details about how solar storms evolve right from...

Health Ministry Proposes Mandatory Authorisation for Drug Batch Releases

In a decisive move to tighten quality assurance across the pharmaceutical sector, the Union Ministry of Health and...