कुत्ते: शहर, गांव और गलियों के कुत्तों पर डॉo कमल केo प्यासा के विचार

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

कुत्ते
शहर के, गांव के कस्बे के
चाहे हो गली या कूचे के,
कुत्ते तो कुत्ते ही होते हैं,
दुम हिलाते हैं,
पास आते हैं,
टुकड़ा पाते ही
लाड दिखाते हैं,
जैसा चाहो मान जाते हैं
इशारा पाते ही
वहीं बैठ जाते हैं!
ये सभी तरह के कुत्ते !
क्योंकि कुत्ते तो ठहरे कुत्ते
अपनी पहचान(जात)दिखा जाते हैं !

कुत्तों का इक किस्सा
बहुत ही पुराना है
सभी का जाना पहचाना है।,
हां ,याद आया
नहीं डाला था टुकड़ा ,
मैंने उन कुत्तों को
अपने असूलों में रहते
जिस पर टूट पड़े थे,
मेरे ऊपर
चारों तरफ से
भौं भौं करते
वो तमाम गली कूचे के
कुछ आवारा तो कुछ पालतू कुत्ते !

मैं भी डटा रहा
अड़ा रहा भागा नहीं !
लेकिन कब तक,
किसे डर नहीं होता
कुत्ते से कटने का !
पर मुझे नहीं काटा
मैं बच निकला !
लेकिन भौं भौं कर
आखिर अपनी सीमा से
बाहर खदेड़ने में
सफल हो गए वे कुत्ते !

सीमा के उस पार
हो गया फिर सामना मेरा
गली के दूजे कुत्तों से।
लेकिन
अब की बार बात समझ में
आ गई थी मेरे,
अपने पूर्व अनुभवों से
तुरंत हड्डी का टुकड़ा फैका मैंने
वे सभी दुम हिलाने लगे
मेरे आगे पीछे आने लगे,
मैने भी अपने आदर्शों व
असूलो को भूला ठेंगा दिखा,
बना ली थीआदत
कुत्तों को गांठने की
और समय समय पर टुकड़ा फैंकने की !

अब मुझे कोई डर नहीं
कुत्तों का और उन से कटने का
क्योंकि उन्हें हड्डी फेंकता हूं
तभी तो सभी प्रतिबंधों से मुक्त हूं
जहां चाहूं रह सकता हूं
बिना किसी दूरी (25 किलो मीटर) यू नि
और ठराव (3 वर्ष स्टे)शर्त के !

कुत्ते: शहर, गांव और गलियों के कुत्तों पर डॉo कमल केo प्यासा के विचार

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Wildflower Hall turns contributor to social welfare fund

CM Sukhu today received a cheque of ₹73.92 lakh from Chief Secretary Sanjay Gupta on behalf of Mashobra...

शेमरॉक रोजेज में भावनाओं से भरा मदर्स डे सेलिब्रेशन

शिमला के कुफरी स्थित हिप हिप हुरले में शेमरॉक रोजेज प्ले स्कूल कच्चीघाटी द्वारा मदर्स डे का रंगारंग...

शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान

शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक में नशे के खिलाफ...

हिमाचल : धातु अधातु अभिलेख, संदर्भ लाहौल स्पीति – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी लाहौल स्पीति जहां कि बौद्ध धर्म की बहुलता है और इधर बौद्ध मठों...